विश्व डायबिटीज डे पर विशेष : त्वचा में आ रहे बदलाव देते हैं बीमारी के संकेत

हमारे शरीर की छुपी दुश्मन है टाइप-2 डायबिटीज
उज्जैन। आज विश्व डायबिटीज डे है। इस दौर में डायबिटीज छुपी किलर है। इसकी कम या ज्यादा मात्रा से जान जाने की स्थिति भी बन जाती है। यह दबे पांव आती है और शरीर को बीमारियों का घर बना देती है। यह दो तरह की होती है।
प्री-डायबिटीज वह स्थिति है जिसमें ब्लड शुगर लेवल सामान्य से अधिक होता है, लेकिन ज्यादा घातक नहीं होती। टाइप 2 डायबिटीज वह होती है, जिसमें अत्यधिक थकान, प्यास या त्वचा के कुुछ हिस्सों के काले पडऩे की समस्या होती है। यह घातक होती है।
आंकड़ों में डायबिटीज
आईसीएमआर इंडिया के अध्ययन के अनुसार भारत में 15.3 फीसदी वयस्कों को प्रीडायबिटीजऔर 11.4 प्रतिशत वयस्कों को डायबिटीज-२ है। यानी भारत में लगभग 13.6 करोड़ लोग प्रीडायबिटीज और 10.1 करोड़ लोग डायबिटीज से पीडि़त हैं। दूसरे शब्दों में, भारत में डायबिटीज से ज्यादा प्रीडायबिटीज लोग हैं।
कारण और जोखिम
प्री-डायबिटीज में शरीर की कोशिकाएं इंसुलिन के प्रति ठीक से प्रतिक्रिया नहीं करतीं । शरीर में पर्याप्त इंसुलिन नहीं बनता, जिससे ब्लड शुगर जमा होने लगती है। इस वजह से मोटापा, पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम, गर्भावस्था का मधुमेह, स्लीप एपिनिया हो सकते हैंं।
यह है समस्या का हल
प्री-डायबिटीज की पहचान ब्लड टेस्ट से होती है।अगर शुगर का स्तर 5.7 से 6.4 फीसदी को प्री-डायबिटीज माना जाता है। खाली पेट ब्लड शुगर टेस्ट में 100 से 125 प्री-डायबिटीज का संकेत है।
उपचार
ब्लड शुगर के लिए स्वस्थ जीवनशैली जरूरी है। फाइबर आहार (हरी सब्जियां, फल, साबुत अनाज, मेवे) लेना और रिफाइंड काब्र्स, मैदा, तले-भुने भोजन व मीठे पेय पदार्थों से दूरी बनानी जरूरी है।
यदि जोखिम अधिक हो तो डॉक्टर मेटफॉर्मिन जैसी दवा रक्तचाप व कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने के लिए दे सकते हैं।
प्री-डायबिटीज को टाइप 2 डायबिटीज बनने से रोकने में सप्ताह में कम से कम 150 मिनट मध्यम व्यायाम (जैसे तेज चलना) या 75 मिनट तीव्र व्यायाम करना बेहद प्रभावी है। अधिक वजन होने पर शरीर के कुल वजन का मात्र 5 से 10 फीसदी कम करने से खतरा काफी घट जाता है। गहन जीवनशैली सुधार से डायबिटीज बढऩे का जोखिम 58 फीसदी तक कम हो सकता है। रोजाना 7 से 8 घंटे की अच्छी नींद धूम्रपान से दूरी, भोजन की मात्रा नियंत्रित रखना और नियमित स्वास्थ्य जांच कराना इसे आगे बढऩे से पूरी तरह रोक सकते हैं।









