Advertisement

इंदौर-नई दिल्ली के लिए चली स्पेशल ट्रेन

इंदौर-दिल्ली के बीच चल रही ट्रेनों में लंबी वेटिंग को कम करने के लिए रतलाम मंडल शनिवार और सोमवार को स्पेशल ट्रेन चला रहा है। नई दिल्ली-इंदौर स्पेशल सुपरफास्ट एक्सप्रेस (04092) शुक्रवार को नई दिल्ली से दोपहर 3.30 बजे रवाना हुई थी जो की आज यानी शनिवार सुबह 6.10 बजे इंदौर पहुंची। यह ट्रेन वापसी में इंदौर-नई दिल्ली स्पेशल सुपरफास्ट एक्सप्रेस (04091) शनिवार यानी आज दोपहर 11.45 बजे रवाना होगी और देर रात 2.30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

इंदौर से आज रवाना होने के बाद यह ट्रेन अब सोमवार को इंदौर से रवाना होगी। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार इंदौर से आज दिल्ली पहुंचने वाली ट्रेन कल दोपहर 3:30 बजे दिल्ली से दोबारा इंदौर के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन नागदा स्टेशन पर रात 2:10 बजे और रतलाम स्टेशन पर 3:40 बजे पहुंचेगी। जिसके बाद यह ट्रेन साेमवार को सुबह 6:10 बजे इंदौर जंक्शन पहुंचेगी।

इसी तरह यह ट्रेन वापसी में इंदौर से सुबह 11:45 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन रतलाम 2:10 बजे और नागदा 3:15 बजे पहुंचेगी। अगले दिन यह ट्रेन रात 2:30 बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। ट्रेन का दोनों दिशाओं में मथुरा, कोटा, नागदा और रतलाम स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। ट्रेन में सेकंड एसी कम थर्ड एसी, स्लीपर और सामान्य श्रेणी कोच रहेंगे। सोमवार को भी स्पेशल ट्रेन का यही समय रहेगा।

Advertisement

Related Articles

Write a review