Advertisement

तेज रफ्तार बस बाइक सवार को बचाने में खंती में उतरी, हादसा टला

आगर-सुवासरा मार्ग पर हादसा, यात्रियों में मची चीख-पुकार, 10 को मामूली चोट आई

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज आगर-मालवा। गुरुवार शाम बड़ौद रोड पर यात्रियों से भरी तेज रफ्तार बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में उतर गई। बस आगर से सुवासरा जा रही थी। बस में बड़ी संख्या में यात्री सवार थे, जिससे मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस तेज गति से जा
रही थी।

इसी दौरान सड़क पर अचानक बाइक सवार सामने आ गया। उसे बचाने में बस का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क से नीचे उतरकर खंती में चली गई। बस के खंती में उतरते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि बस पलटी नहीं, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना में करीब 10 यात्रियों को मामूली चोटें आईं, किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है।

Advertisement

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बस में सवार यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि बस खंती में उतरने के बजाय पलट जाती तो हादसा गंभीर हो सकता था। घटना के बाद बस को खंती से बाहर निकालने के प्रयास किए जा रहे थे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें