Advertisement

जहरीली शराबकांड : यूपी के रवि का शॉर्ट एनकाउंटर

जंगल में पुलिस से मुठभेड़, पैर में लगी गोली, 31 मौतों के मामले में था वांटेड

Advertisement

सागर। सागर पुलिस ने जहरीली शराब मामले में शुक्रवार सुबह मुख्य आरोपी रवि लखेरा का शॉर्ट एनकाउंटर किया है। बरायठा के जंगल में पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान रवि लखेरा के पैर में गोली लगी। पुलिस घायल आरोपी को इलाज के लिए बंडा अस्पताल लेकर पहुंची है। रवि पर 20 हजार का इनाम था।

जहरीली शराब पीने से अब तक 31 लोगों की मौत हो चुकी है। गुरुवार को बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती 3 और मरीजों ने दम तोड़ा था। हालांकि, प्रशासन 16 मौतों की ही पुष्टि कर रहा है।

Advertisement

3 आरोपियों के 5 मकानों पर चल चुका बुलडोजर- इससे पहले प्रशासन ने गुरुवार को 3 आरोपियों के 5 मकानों के अवैध हिस्सों पर बुलडोजर चलाया था। इनमें आरोपी मनीष लोधी, करणी सेना के संभागीय अध्यक्ष चंद्रभान सिंह राजपूत और आशीष साहू के निर्माण शामिल हैं। वहीं, पुलिस ने अब तक 33 लोगों को आरोपी बनाया है। इनमें रवि लखेरा समेत 18 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। एक आरोपी की मौत हो चुकी है, जबकि एक अस्पताल में भर्ती है। मामले में अभी 13 आरोपी फरार हैं।

कौन है वांटेड रवि लखेरा- रवि लखेरा मूल रूप से छतरपुर जिले के महोबा का रहने वाला है। फिलहाल वह उत्तर प्रदेश के ललितपुर की गंगापुरम कॉलोनी में रहता है। पुलिस के मुताबिक, रवि अंतरराज्यीय शराब तस्कर है। उसके खिलाफ मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश समेत अन्य जगहों पर करीब 25 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें सबसे ज्यादा मामले आबकारी एक्ट से जुड़े हैं। रवि वर्ष 2025 में सागर के बहेरिया थाना क्षेत्र में आबकारी एक्ट के मामले में फरार चल रहा था। कुछ महीने पहले ललितपुर पुलिस ने उसे अवैध शराब फैक्ट्री के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक, रवि शराब बनाने और शराब निर्माण में इस्तेमाल होने वाली सामग्री की अच्छी समझ रखता है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें