गाली-गलौच करने से रोका तो चाकू घोंपा

नागझिरी थाना क्षेत्र की घटना, छाती में लगा चाकू
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। नागझिरी थाना क्षेत्र में बीती रात गाली-गलौच करने से रोकने पर चाकूबाजी की वारदात हो गई जिसमें एक युवक घायल हो गया जिसे चरक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
नागझिरी के रहने वाले घायल का नाम फैजान पिता मकसूद (२१) है। उसके चाचा अब्दुल मेहमूद और दोस्त अयान ने बताया कि मंगलवार रात करीब ८.३० बजे फैजान के घर के सामने चौराहे पर राजेंद्र, किट्टू, कार्तिक, यश और दुग्गड़ गाली-गलौच कर रहे थे तभी फैजान उन्हें गाली-गलौच नहीं करने के लिए समझाने गया था। इसी बात से गुस्सा होकर पांचों ने फैजान के साथ गाली-गलौच करते हुए मारपीट की और फिर उसे चाकू मार दिया जो उसकी छाती में लगा। उसे परिजन तुरंत चरक अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उनका इलाज किया जा रहा है। परिजनों ने नागझिरी थाने में शिकायत की है।









