Advertisement

बापू नगर में दोस्तों के बीच चाकूबाजी, दो गंभीर

ड्रायवर को रोककर भी पीटा, मोबाइल चोरी के आरोप में हुआ था विवाद

Advertisement

उज्जैन। जन्मदिन की पार्टी मनाकर कलाली से लौट रहे बदमाशों ने रास्ते में एक ड्राइवर को रोककर पीटा और फिर आपस में चाकूबाजी की वारदात को अंजाम दिया। जिसमें दो युवक गंभीर घायल हुए। चिमनगंज थाना पुलिस ने दोनों मुख्य आरोपी सहित 8 बदमाशों को हिरासत में लिया है।

पुलिस ने बताया कि यश राठौर पिता विजय निवासी तिलकेश्वर कॉलोनी और भोला पिता मदनलाल निवासी भेरूनाला पर उनके दोस्त दुर्लभ उर्फ रोहित खाडवा पिता डालचंद निवासी बापू नगर और गोलू पिता लेखराज खटिक निवासी भेरूनाला ने सीने और पेट पर चाकू से हमले किये जिसमें यश और भोला गंभीर रूप से घायल हुए जिन्हें चरक अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर किया गया है।

Advertisement

जन्मदिन की पार्टी मनाकर लौट रहे थे
यश राठौर ने पुलिस को बताया कि आमीर निवासी बेगमबाग के बेटे का जन्मदिन था जिसे मनाने के लिए दुर्लभ, गोलू, भोला सहित कुल 8 लोग एकत्रित हुए थे। सभी आगर रोड कलाली पर पहुंचे। रात करीब 12 बजे वहां से लौटे और बापू नगर चौराहे पर पहुंचे। यहां दुर्लभ ने यश से कहा कि तूने मेरा मोबाइल चोरी किया है। यश ने इससे इंकार करते हुए कहा मेरी तलाशी ले लो तभी दुर्लभ ने उसे चाकू मार दिया। बीच बचाव करने आए भोला पर दुर्लभ और गोलू खटिक ने सीने व पेट में चाकू से हमला किया। सूचना मिलने पर पुलिस यहां पहुंची। घायलों को अस्पताल पहुंचाकर 6 को हिरासत में ले लिया।

मैं तो घर जा रहा था, मुझे रोककर पीटा
नवीन पिता महेंद्र सिंह निवासी राजीव नगर आगर रोड ड्राइवर है। उसने बताया कि रात 12 बजे सवारी छोड़कर पैदल घर जा रहा था तभी मकोडिय़ा आम रेती मंडी के पास रोहित, गोलू व अन्य 8-10 युवकों ने रोका और मारपीट करने लगे। जान बचाकर भागने के बाद पुलिस को फोन किया। पुलिस यहां पहुंची तब तक बदमाश भाग चुके थे। यहीं पर पुलिस को बापू नगर चौराहे पर चाकूबाजी की सूचना मिली थी।

Advertisement

 

विवाद में समझाने गया तो चाकू मार दिया

उज्जैन। सूरज नगर में एक युवक पर बदमाश ने चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया जिसकी रिपोर्ट महाकाल थाने में दर्ज कराई गई। पुलिस ने बताया कि शोहेब शाह पिता कादर शाह निवासी गरीब नवाज कॉलोनी पर सादिक पिता जब्बार खां निवासी सूरज नगर ने चाकू से हमला किया। शोहेब ने पुलिस को बताया कि उसकी मौसी का भाई सूरज नगर में कारखाने पर काम करता है। वहीं पर काम करने वाले सादिक से उसका विवाद हुआ था। इसको लेकर शोहेब सादिक को समझाने गया तो उसी पर हमला कर दिया।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें