Advertisement

शर्मा परिसर की पार्किंग में घूरने की बात पर चाकूबाजी

माधवनगर पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण, बदमाश पकड़ाए

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। देवास रोड स्थित शर्मा परिसर में घूरने की बात पर विवाद हो गया। देखते ही देखते झगड़ा इतना बढ़ा कि तीन युवकों के साथ दो युवकों ने मारपीट करते हुए चाकू मार दिया। मामले में शुक्रवार को माधवनगर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।

माधवनगर पुलिस ने बताया कि घटना 4 दिसंबर की रात 11.30 बजे की है। देवास रोड स्थित शर्मा परिसर पार्किंग में जयेश पिता रंजीत बांगरिया (18), अनंत पिता मनीष शुक्ला (20) और यश पिता महेंद्र खिंची (17) तीनों निवासी अतिरिक्त विश्व बैंक कॉलोनी, बापूनगर के पास का घूरने की बात पर अभिषेक निवासी मंछामन कॉलोनी और इंद्रेश निवासी ज्ञान टेकरी से विवाद हो गया। गाली-गलौच से शुरू हुआ झगड़ा देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। जिसके बाद अभिषेक और इंद्रेश ने जयेश, अनंत व यश पर चाकू से हमला कर दिया। उन्होंने जाते-जाते जान से मारने की धमकी भी दी। मामले में जयेश बांगरिया की रिपोर्ट पर शुक्रवार को माधवनगर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया। पुलिस ने बताया कि चाकू मारने वालों को पकड़ लिया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें