Advertisement

बड़े तालाब में तिरंगा नौका यात्रा निकालकर प्रदेश ने रचा नया कीर्तिमान : सीएम डॉ. यादव

भोपाल के बड़ा तालाब स्थित बोट क्लब पर हुआ राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत आयोजन

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया का सबसे युवा देश भारत अपने सामथ्र्य से विकास पथ पर आगे बढ़ रहा है। बोट क्लब भोपाल पर आयोजित विशाल नौका तिरंगा यात्रा राष्ट्रभक्ति और एकता को और अधिक सुदृढ़ करते हुए युवाओं को नई ऊर्जा दे रही है। जल की लहरों पर तिरंगा यात्रा का यह दृश्य अद्भुत और रोमांचकारी अहसास करा रहा है।

प्रदेश ने जल में तिरंगा यात्रा निकालकर देशभक्ति की भावना को नया आयाम दिया है। यह गौरवपूर्ण दृश्य पूरी दुनिया देख रही है कि जल में तिरंगा यात्रा निकालकर मध्यप्रदेश एक नया कीर्तिमान रच रहा है। ‘तिरंगा यात्रा’ में जनमानस का उत्साह अभिनंदनीय है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत भोपाल के बोट क्लब में आयोजित ‘विशाल नौका तिरंगा यात्रा’ में सहभागिता की तथा केनो सलालम शो देखा।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने तिरंगा थाम कर तिरंगा नौका यात्रा का नेतृत्व किया। देशभक्ति गीतों के बीच उन्होंने तिरंगे के रंगों के गुब्बारे आसमान में छोड़े। बोट क्लब पर उपस्थित खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बड़े तालाब की लहरों पर अठखेलियां करती बत्तखों और मछलियों को दाना भी खिलाया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें