Advertisement

प्लेटफॉर्म नंबर 8 के पास झाडिय़ों से लावारिस पड़ा मिला चोरी हुआ बैग

लैपटॉप, आईपॉड, क्रेडिट कार्ड सहित अन्य दस्तावेज सुरक्षित मिले

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। इंदौर-दौंड एक्सप्रेस में सूरत से इंदौर आ रहे यात्री के नींद में होने का फायदा उठाकर अज्ञात बदमाश ने लैपटॉप बैग चुरा लिया था। जिसे पुलिस ने प्लेटफॉर्म नंबर 8 के समीप स्थित दरगाह के पास झाडिय़ों से बरामद किया। बैग में सभी सामान सुरक्षित मिला जिसे यात्री को लौटा दिया गया।

जीआरपी थाने के एसआई बीएस कुशवाह ने बताया कि सूरत के रहने वाले रिची रिचर्डसन इंदौर-दौंड एक्सप्रेस से सूरत से इंदौर आ रहे थे। वह एसी कोच पी-4 में सवार थे। सफर के दौरान उन्हें नींद आ गई, इसी दौरान उनका लैपटॉप बैग अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गया। उज्जैन पहुंचने पर रिची की नींद खुली तो उनका बैग नदारद था। उन्होंने आसपास तलाश किया लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद जीआरपी थाने में उन्होंने रिपोर्ट दर्ज करवाई। बैग में लैपटॉप के अलावा आईपोड, क्रेडिट कार्ड, एटीएम सहित अन्य कार्ड थे जिसकी कुल कीमत 1.24  लाख रुपए बताई गई थी।

Advertisement

तत्काल पुलिस पहुंची तो बैग छोड़ गया बदमाश

था ने से तत्काल पुलिसकर्मी को पैसेंजर रिची के साथ रवाना किया गया। जिन्होंने आसपास के प्लेटफॉर्म पर तलाशी शुरू की। इसी दौरान प्लेटफॉर्म नंबर 8 के समीप बनी दरगाह के पास झाडिय़ों में बैग लावारिस हालत में पड़ा मिला। खोलने पर उसमें लैपटॉप सहित आईपॉड, एटीएम, क्रेडिट कार्ड सहित सभी चीजें सुरक्षित मिलीं। एसआई कुशवाह ने बताया कि संभवत: पुलिस को देख बदमाश बैग फेंककर भाग गया होगा। जिस जगह बैग मिला वहां कैमरे नहीं हैं जिससे पता नहीं चल सका कि बैग कौन फेंककर गया।

Advertisement

Related Articles

Write a review