Advertisement

तेज रफ्तार बाइक के सामने आया स्ट्रीट डॉग, दंपत्ति और बच्चा घायल

घायल बोले… रिश्तेदार के यहां से लौट रहे थे तभी पीछे पड़ा कुत्ता

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। स्ट्रीट डॉग शहरवासियों के लिए परेशानी का कारण बनते जा रहे हैं। लोगों को काटकर अस्पताल पहुंचाने के साथ ही स्ट्रीट डॉग वाहन चालकों के पीछे पड़कर दुर्घटना का कारण भी बन रहे हैं। शुक्रवार सुबह बाइक से जा रहे दंपत्ति स्ट्रीट डॉग के के कारण दुर्घटना का शिकार होकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां उनका उपचार जारी है।


मुकेश पिता शंकरलाल निवासी कामल्याखेड़ी थाना राघवी, अपनी पत्नी कृष्णा बाई और 11 वर्षीय बेटे आयुष के साथ चिंतामण रोड से बाइक पर अपने गांव लौट रहा था। तभी सामने से एक स्ट्रीट डॉग तेजी से दौड़ता हुआ बाइक की ओर आया। मुकेश ने बाइक की स्पीड कंट्रोल करने का प्रयास किया लेकिन तब तक कुत्ता पहिए तक पहुुंच गया जिससे संतुलन बिगड़ा और तीनों सड़क किनारे खाई में जा गिरे। दुर्घटना में मुकेश को गंभीर चोट आई, वहीं कृष्णाबाई व आयुष भी घायल हो गए। राहगीरों ने तीनों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। कृष्णाबाई ने बताया हम लोग चिंतामण के पास स्थित गांव में रहने वाले जीजा के घर से अपने गांव जा रहे थे।

Advertisement

लोगों की मौत के बाद भी नहीं जागा नगर निगम

डाबरीपीठा क्षेत्र में कुछ माह पूर्व बोहरा समाज के एक व्यक्ति के एक्टिवा वाहन के पीछे स्ट्रीट डॉग पड़े थे। जिनसे बचने के चक्कर में उक्त व्यक्ति ने अपना वाहन तेज गति से चलाया और नाली में जा गिरा। गंभीर घायल व्यक्ति का प्रायवेट अस्पताल में उपचार चला और बाद में उसकी मौत हो गई। इसी प्रकार एक बालक की कुत्ते के काटने से पिछले दिनों मौत हुई, जबकि लोगों को काटकर घायल करने की घटनाएं प्रतिदिन हो रही हैं, बावजूद इसके नगर निगम द्वारा अब तक स्ट्रीट डॉग की समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें