Advertisement

मध्यप्रदेश :35 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

मध्यप्रदेश में 1 सितंबर से बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव होगा। इससे पूरा प्रदेश भीग जाएगा। 35 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट है। इससे पहले शनिवार को भी सीहोर-देवास समेत 12 जिलों में तेज बारिश हो सकती है।

Advertisement

आईएमडी भोपाल के वैज्ञानिक वीएस यादव ने बताया- बंगाल की खाड़ी में एक लो प्रेशर एरिया सिस्टम एक्टिव है। दूसरी ओर, मानसून ट्रफ ऊपर से गुजर रही है। इसके असर से शनिवार को ज्यादा जिलों में तो तेज बारिश नहीं होगी, लेकिन 1 से 3 सितंबर तक पूरे प्रदेश में भारी बारिश का दौर शुरू होगा।

लो प्रेशर एरिया सिस्टम का असर बढ़ने से ऐसा होगा।मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में सीहोर, देवास, सागर, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, दमोह, डिंडौरी जिलों में तेज बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। भोपाल, ग्वालियर, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर समेत अन्य जिलों में हल्की बारिश और गरज-चमक की स्थिति बनी रहेगी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें