Advertisement

विद्यार्थियों ने किया वैदिक घड़ी एवं शोध संग्रहालय का भ्रमण

उज्जैन। शासकीय माधव विज्ञान महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने वैदिक घड़ी एवं वाकणकर शोध संग्रहालय का शैक्षणिक भ्रमण किया। प्राचार्य डॉ. अर्पण भारद्वाज, प्रो. नलिनी रेवाड़ीकर, दिलीप वाकणकर एवं सुचित्रा केतकर के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों एवं प्राध्यापकों ने संग्रहालय का अवलोकन किया।

Advertisement

इतिहास विषय की डॉ. दीक्षा सिंह सेंगर ने वाकणकर शोध संग्रहालय में विद्यार्थियों को ‘सरस्वती की खोज’ विषय पर जानकारी दी। डॉ. पुष्पा जाटवा ने कार्बन डेटिंग के विषय में बताया। डॉ. प्रमिला बघेल ने वैदिक समय में जलवायु परिवर्तन पर विद्यार्थियों से चर्चा की। सभी ने वैदिक घड़ी का अवलोकन जंतर – मंतर पर किया। वैदिक घड़ी के विषय में डॉ. शशि जोशी, डॉ. मणिकांत, डॉ. जगदीश मासोदकर ने विद्यार्थियों को जानकारी दी। 52 विद्यार्थियों ने शैक्षणिक भ्रमण में भागीदारी की।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें