Aksharvishva Young Journalist Program 2026
अक्षरविश्व यंग जर्नलिस्ट प्रोग्राम 2026
मालवा का प्रमुख समाचार पत्र अक्षरविश्व जोशीले युवाओं को पत्रकारिता सीखने और रोजगार का सुनहरा अवसर दे रहा है। यदि आपकी उम्र 25 वर्ष से कम है और आपको पढ़ने-लिखने का शौक है, तो आप इस यंग जर्नलिस्ट प्रोग्राम के माध्यम से अपना करियर शुरू कर सकते हैं।
तीन माह की इस ट्रेनिंग के दौरान चयनित स्टूडेंट्स को पत्रकारिता की बारीकियां सिखाई जाएंगी और ₹10,000 प्रतिमाह स्टाइपेंड भी दिया जाएगा।
प्रोग्राम की खास बातें
- पत्रकारिता में करियर की मजबूत नींव रखने का बेहतरीन अवसर
- प्रिंट और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करने का मौका
- रिसर्च के साथ राइटिंग स्किल का प्रशिक्षण
- 3 महीने की ट्रेनिंग पूरी होने के बाद जॉब का अवसर
- सीनियर जर्नलिस्ट्स के साथ काम कर, सीखने का मौका
ट्रेनिंग के दौरान क्या सीखेंगे?
- न्यूज़रूम और फील्ड रिपोर्टिंग का अनुभव
- न्यूज, फीचर और रिसर्च आधारित स्टोरी तैयार करना
- डेटा जर्नलिज्म और एनालिसिस
- इंटरव्यू तकनीक
- वीडियो एडिटिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग
- कंटेंट प्रेजेंटेशन की आधुनिक तकनीक
आवश्यक योग्यताएं
- किसी भी विषय में ग्रेजुएशन अनिवार्य
- सीखने की इच्छा और समसामयिक घटनाओं में रुचि
- हिंदी पढ़ने, लिखने और बोलने में दक्षता
- आयु 25 वर्ष या उससे कम
आवेदन प्रक्रिया
एप्लिकेशन भरते समय निम्न चीजें अनिवार्य हैं:
- बेसिक जानकारी
- वर्क सैंपल
- वीडियो प्रोफाइल
👉 आवेदन करने के लिए विजिट करें:
www.avnews.in/youngjournalistprogram
📞 संपर्क
• 📧 Email: avnews.ujn@gmail.com
• 📱 WhatsApp: 9174291743 , 8269477470