Advertisement

Infosys फाउंडेशन की अध्यक्ष Sudha Murthy राज्यसभा में मनोनीत

PM मोदी ने ट्वीट कर दी जानकारी

Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंफोसिस के संस्थापक नारायणमूर्ति की पत्नी और सामाजिक कार्यों के लिए प्रसिद्ध सुधा मूर्ति को राष्ट्रपति की ओर से राज्यसभा के लिए मनोनीत किए जाने का एलान किया है।

PM ने अपने पोस्ट में लिखा- भारत की राष्ट्रपति ने सुधा मूर्ति को राज्यसभा के लिए मनोनित किया है। राज्यसभा में उनकी मौजूदगी नारी शक्ति का शक्तिशाली प्रमाण है। सामाजिक कार्य, परोपकार और शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान प्रेरणादायक रहा है।

Advertisement

सुधा मूर्ति को कन्नड़ और अंग्रेजी साहित्य में उनके योगदान के लिए जाना जाता है। वे लेखिका के अलावा एक टीचर और समाज सेविका हैं। सुधा मूर्ति इंफोसिस फाउंडेशन की पूर्व अध्यक्ष भी रह चुकी हैं।

सुधा मूर्ति को सामाजिक कार्यों के लिए 2006 में भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। उन्हें 2023 में भारत के तीसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें