Advertisement

उज्जैन-इंदौर के बीच चलेगी सुपरफास्ट वंदे मेट्रो ट्रेन

सीएम की महत्वाकांक्षी योजना, सिंहस्थ में श्रद्धालुओं को होगी सुविधा

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

उज्जैन। सिंहस्थ 2028 को ध्यान में रखते हुए इंदौर उज्जैन और पीथमपुर के बीच राज्य सरकार वंदे मेट्रो रेल चलाएगी। कुल 84 किलोमीटर के साथ दो कारिडोर इंदौर-उज्जैन और इंदौर-पीथमपुर में वंदे मेट्रो रेल की सुविधा के लिए तकनीकी सलाह देने का कार्य दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन द्वारा किया जा रहा है।

सिंहस्थ की दृष्टि से मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने यह मेट्रो रेल चलाने का निर्णय लिया है। उन्होंने इस संबंध में पिछले दिनों अधिकारियों को निर्देश दिए थे। इसके बाद उज्जैन, इंदौर, पीथमपुर लाइन के प्रथम चरण के रूप में श्री महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन-नानाखेड़ा बस स्टैंड से लवकुश चौराहा इंदौर को जोडऩे के लिए डीपीआर बनाने का कार्य भी दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन द्वारा किया जाएगा।

Advertisement

इस संबंध में मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कार्पोरेशन लिमिटेड ने पत्र जारी किया है। सिंहस्थ तक यह प्रोजेक्ट धरातल पर आकार लेता है तो वंदे मेट्रो ट्रेन में इंदौर से उज्जैन महाकाल के दर्शन के लिए एक घंटे से भी कम समय में पहुंचा जा सकेगा।

वंदे मेट्रो ट्रेन चलने से लाभ

Advertisement

वंदे मेट्रो से 1 घंटे से भी कम समय में पहुंचा जा सकेगा इंदौर से उज्जैन।

सिंहस्थ के दौरान उज्जैन शहर में अनुमानित 14 करोड़ श्रद्धालु पहुंचेगे।

इंदौर से उज्जैन जाने वाले लोगों की संख्या में भी काफी इजाफा होगा।

वंदे मेट्रो ट्रेन इंदौर से उज्जैन जाने वालों के लिए बेहतर विकल्प होगी।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें