Popup Image

सुसनेर विधायक भैरोसिंह परिहार के बेटे का हार्ट अटैक से निधन

38 साल की उम्र में तोड़ा दम

Advertisement

आगर-मालवा। सुसनेर से कांग्रेस विधायक भैरोसिंह परिहार के बड़े बेटे गजेंद्र सिंह (38) का गुरुवार सुबह हार्ट अटैक से निधन हो गया। वे बड़ौद स्थित अपने घर पर थे। सुबह करीब 9:30 बजे अचानक सीने में तेज दर्द और घबराहट होने पर परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन की खबर से सुसनेर विधानसभा क्षेत्र और पूरे जिले में शोक की लहर है।

राजनीति के साथ कृषि और कारोबार में भी थे सक्रिय

Advertisement

गजेंद्र सिंह किसान होने के साथ राजनीति में भी सक्रिय थे। वे राजस्थान के भवानीमंडी कृषि उपज मंडी के पूर्व चेयरमैन रह चुके थे। इसके अलावा उनका पेट्रोल पंप, क्रेशर मशीन और ठेकेदारी का कारोबार भी था। परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं।

विधायक के दोनों बेटों का हो चुका है निधन

Advertisement

विधायक भैरोसिंह परिहार के छोटे बेटे महेंद्र सिंह का भी 6 मार्च 2024 को बीमारी के चलते निधन हो गया था। विधायक के दो ही बेटे थे और अब दोनों का निधन हो चुका है।

बड़े बेटे गजेंद्र सिंह के निधन की खबर मिलते ही विधायक भैरोसिंह परिहार आगर पहुंचे। वे गुरुवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर जाने वाले थे, लेकिन बेटे के निधन की सूचना मिलने के बाद उन्हें कार्यक्रम छोड़कर आना पड़ा।

पैतृक गांव रतनपुरा में होगा अंतिम संस्कार

गजेंद्र सिंह के निधन से परिवार और क्षेत्र में शोक का माहौल है। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार दोपहर 3 बजे पैतृक गांव रतनपुरा में किया जाएगा। उनके निधन की खबर मिलने के बाद क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और परिचितों ने शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें