Advertisement

वियतनाम ट्रिप के नाम पर साढ़े तीन लाख रुपए की चपत लगाई

रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी के साथ भोपाल की एजेंसी ने की ठगी

 

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। शहर के एक रिटायर्ड कर्मचारी के साथ परिवार सहित वियतनाम ट्रिप के नाम पर साढ़े तीन लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। घटना दिसंबर की है। पीढि़त कर्मचारी की शिकायत पर शुक्रवार देर रात नीलगंगा पुलिस ने मामला दर्ज किया है। प्रकाश नगर निवासी रिटायर्ड कर्मचारी हरिप्रकाश पिता कल्याण वाडिया के साथ यह घटना हुई है।

हरिप्रकाश ने पुलिस को बताया कि उन्होंने दिसंबर में सोशल मीडिया पर वियतनाम ट्रिप का एक विज्ञापन देखा था। जो कि भोपाल की ड्रीम डेस्टिनेशन ट्रेवल एजेंसी का था। उसके नंबर पर उन्होंने चर्चा की और उनका ऑफर पंसद आने के बाद 15 से 25 दिसंबर के बीच उन्होंने साढ़े तीन लाख रुपए जमा कर परिवार के साथ वियतनाम ट्रिप बुक किया।

Advertisement

रुपए मिलते ही बंद कर लिया फोन
विज्ञापन में दिए गए फोन नंबर पर किसी जावेद नाम के व्यक्ति से चर्चा हुई। रुपए की अंतिम किश्त देने के बाद कंपनी का वह फोन नंबर बंद हो गया। जब कई दिनों तक नंबर चालू नहीं हुआ और ट्रिप का दिन भी निकल गया तो शंका होने पर भोपाल के पते पर वाडिया परिवार द्वारा तलाश की गई। विज्ञापन में दिया गया पता भी गलत था। ठगी का अहसास होने पर हरिप्रकाश वाडिय़ा ने नीलगंगा पुलिस में प्रकरण दर्ज करवाया है। टीआई तरुण कुरील ने बताया कि मामले में प्रकरण दर्ज किया गया है। ऑनलाइन ठगी का मामला है। साइबर सेल से भी मदद ली जा रही है। भोपाल में कंपनी द्वारा बताया गया पता भी गलत है। जिस नंबर पर बातचीत हुई वो भी बंद आ रहा है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें