Advertisement

T-20 वर्ल्डकप में अमेरिका ने सुपर ओवर में पाकिस्तान को हराया

पहली बार टी-20 वर्ल्डकप होस्ट कर रही और पहली बार वर्ल्ड कप खेल रही अमेरिका ने इतिहास रच दिया है। 2009 की चैंपियन पाकिस्तान को अमेरिका ने सुपर ओवर में हराया।

Advertisement

मैच इंट्रेस्टिंग था और आखिरी ओवर तक मैच का विजेता तय नहीं हो पाया। फैसला सुपर ओवर में हुआ। ये इस वर्ल्ड कप का दूसरा सुपर ओवर मुकाबला था। इससे पहले नामीबिया ने ओमान को सुपर ओवर में हराया था।

इस पूरी कहानी से पहले यह जान लीजिए कि अमेरिका की कप्तानी गुजरात में जन्मे मोनांक पटेल कर रहे हैं, वे भारत में गुजरात की अंडर-19 टीम से खेल चुके हैं।

Advertisement

टीम में सौरभ नेत्रवल्कर हैं, जो 2010 में भारत की ओर से अंडर-19 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं। हरमीत सिंह 2010 और 2012 में अंडर-19 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं। वहीं, जसदीप 2011 अंडर-19 वर्ल्ड कप के संभावितों में रहे हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें