T20 World Cup:सेमीफाइनल में पहुंचा इंग्लैंड, पाकिस्तान को दी करारी शिकस्त

पल्लेकेले के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में हैरी ब्रूक की कप्तानी पारी के दम पर इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हराकर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया. इंग्लैंड जारी वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल में जगह बनाने वाले पहली टीम है. हैरी ब्रूक का शतक, टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में किसी कप्तान का पहला शतक है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
इसके अलावा यह उनके टी20 अंतरराष्ट्रीय का भी पहला शतक है. पाकिस्तान से मिले 165 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही थी. शाहीन ने पावरप्ले में 3 ओवर फेंके और 3 विकेट चटकाए थे. लेकिन फिर हैरी ब्रूक ने सैम करने के साथ साझेदारी कर टीम की जीत का बेस तैयार किया.
सैम करन 16 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद क्रीज पर आए विल जैक्स के साथ मिलकर कप्तान ब्रूक ने इंग्लैंड की पारी को आगे बढाया. ब्रूक ने 50 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. हालांकि, शतक पूरा करने के अगली ही गेंद पर वह पवेलियन लौटे. लेकिन तब तक वह अपना काम कर चुके थे
इससे पहले, टॉस जीतकर पहले बैटिंग कर रही पाकिस्तानी टीम ने निर्धारित ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए हैं. पाकिस्तान की शुरुआत खराब हुई थी. लेकिन फिर सलामी बल्लेबाज फरहान ने मध्यक्रम के बल्लेबाजों के साथ छोटी-छोटी साझेदारियां कर टीम के बड़े स्कोर का बेस तैयार किया. फरहान टीम के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे, जिन्होंने 65 रन बनाए. जबकि इंग्लैंड के लिए लियाम डॉसन ने 3 विकेट झटके.










