Advertisement

टीम India ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 68 रनों से हराया

कप्तान रोहित शर्मा की शानदार पारी के बाद कुलदीप यादव और अक्षर पटेल की दमदार गेंदबाजी से भारत ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 68 रनों से हराकर टी20 विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई। भारत का सामना अब शनिवार को खिताबी मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका से होगा।

Advertisement

भारतीय टीम ने इस तरह 10 साल के लंबे अंतराल के बाद इस टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया है। भारत इससे पहले 2014 में टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचा था। यह तीसरी बार है जब भारतीय टीम टी20 विश्व कप का खिताबी मुकाबला खेलेगी। इससे पहले टीम ने महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई में 2007 और 2014 में फाइनल में प्रवेश किया था। भारत को 2007 में जीत मिली थी, जबकि 2014 में वह खिताब से चूक गया था।

भारत ने रोहित शर्मा की 39 गेंदों पर 57 रनों की पारी और सूर्यकुमार यादव के 47 रनों के दम पर 20 ओवर में सात विकेट पर 171 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम 16.4 ओवर में 103 रन पर ढेर हो गई। भारत के लिए कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव ने 19 रन देकर तीन विकेट, जबकि अक्षर पटेल ने 23 रन देकर तीन विकेट झटके।

Advertisement

अक्षर को उनके प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार से नवाजा गया। इंग्लैंड के लिए हैरी ब्रूक 25 रन बनाकर सर्वोच्च स्कोरर रहे। भारत ने इस तरह टूर्नामेंट में अपना विजयी अभियान जारी रखा। अब फाइनल में उसका सामना ऐसी टीम से जो पहली बार विश्व कप के खिताबी मुकाबले में पहुंची है और उसी की तरह अजेय चल रही है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें