तबला कार्यशाला का शुभारंभ

उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा 25 दिसंबर को तबला दिवस मनाए जाने के उपलक्ष्य में मध्य प्रदेश शासन संस्कृति विभाग भोपाल द्वारा 23 से 25 दिसंबर तक तबला कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
Advertisement
सोमवार को शुभारंभ सत्र में नगर के वरिष्ठ तबला वादक राजेंद्र प्रसाद आर्य, महाविद्यालय के समस्त शिक्षक तथा लगभग 50 से अधिक तबला प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु विद्यार्थी उपस्थित रहें। ख्यात तबला वादक डॉ. प्रवीण उद्धव प्राध्यापक तबला काशी हिंदू विश्वविद्यालय बनारस महाविद्यालय के विद्यार्थियों को तबला वादन का तकनीकी प्रशिक्षण दे रहे हैं। समापन 25 दिसंबर को शाम 5 बजे होगा।
Advertisement









