Advertisement

इंदिरा नगर 90 क्वार्टर के पीछे मंदिर की मूर्तियों से की छेड़छाड़

सुबह रहवासी पूजन करने पहुंचे तो पता चला, पुलिस को सूचना दी

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:इंदिरा नगर 90 क्वार्टर के पीछे स्थित टेकरी पर शिवजी के मंदिर में रखी मूर्तियों से अज्ञात बदमाश ने छेड़छाड़ की। सुबह रहवासी मंदिर में पूजन के लिए पहुंचे तो उन्हें मूर्तियां खंडित मिली जिसकी सूचना चिमनगंज थाने पर दी गई है।
यहां के रहवासी रितेश माहेश्वरी ने बताया कि 90 क्वाटर के पीछे स्थित टेकरी पर शंकरजी का मंदिर है जिसमें शंकरजी के अलावा हनुमानजी और गणेशजी की मूर्तियां भी स्थापित हैं।

सुबह रहवासी मंदिर में पूजन के लिये पहुंचे तो भगवान की मूर्तियां खंडित थीं। जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में आसपास के लोग यहां एकत्रित हो गये। रितेश ने चिमनगंज थाने पर इसकी सूचना दी। रहवासियों का कहना है कि रात के समय टेकरी पर असामाजिक व नशा करने वाले एकत्रित होते हैं संभवत: उन्हीं के द्वारा इस प्रकार की घटना को अंजाम दिया गया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें