Advertisement

Tata की EVs हुईं सस्ती! 4.69 लाख रुपये से शुरू हुई कीमत

इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान बना रहे लोगों के लिए Tata मोटर्स ने एक बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने अपनी पूरी इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) रेंज के लिए Battery-as-a-Service (BaaS) मॉडल शुरू किया है। इस स्कीम के बाद टाटा की इलेक्ट्रिक कारें पहले के मुकाबले कम शुरुआती कीमत में उपलब्ध होंगी।

Advertisement

नई व्यवस्था के तहत ग्राहक को कार खरीदते समय बैटरी की पूरी कीमत नहीं चुकानी होगी। यानी कार की शुरुआती कीमत कम हो जाएगी और बैटरी के इस्तेमाल का खर्च अलग से देना होगा। इस वजह से अब टाटा की एंट्री लेवल EV Tiago EV की कीमत 4.69 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो रही है।

क्या है Tata का BaaS मॉडल?

Advertisement

आमतौर पर इलेक्ट्रिक कार की कीमत ज्यादा होने का सबसे बड़ा कारण उसकी बैटरी होती है। बैटरी की लागत कम करने के लिए टाटा ने BaaS मॉडल पेश किया है। इसमें कार और बैटरी की कीमत को अलग-अलग कर दिया जाता है। ग्राहक कार की कीमत कम देकर उसे खरीद सकते हैं, जबकि बैटरी के लिए उन्हें इस्तेमाल के हिसाब से भुगतान करना होगा। यह भुगतान प्रति किलोमीटर या तय मासिक शुल्क के रूप में किया जा सकता है। इसका फायदा उन लोगों को मिलेगा जो EV खरीदना चाहते हैं।

Tata की EV रेंज की नई कीमतें

Advertisement

BaaS स्कीम के तहत टाटा ने अपनी कई इलेक्ट्रिक कारों की शुरुआती कीमत कम कर दी है।

  • Tata Tiago EV – 4.69 लाख रुपये से शुरू (बैटरी चार्ज: 2.6 रुपये प्रति किमी)
  • Tata Punch EV – 6.59 लाख रुपये से शुरू (बैटरी चार्ज: 2.6 रुपये प्रति किमी)
  • Tata Nexon EV – 8.99 लाख रुपये से शुरू (बैटरी चार्ज: 4.4 रुपये प्रति किमी)
  • Tata Curvv EV – 10.99 लाख रुपये से शुरू (बैटरी चार्ज: 5 रुपये प्रति किमी)
  • Tata Sierra EV – 11.99 लाख रुपये से शुरू (बैटरी चार्ज: 5.5 रुपये प्रति किमी)
  • Tata Harrier EV – 14.49 लाख रुपये से शुरू (बैटरी चार्ज: 5.9 रुपये प्रति किमी)

ग्राहकों को क्या फायदा मिलेगा?

BaaS मॉडल का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इलेक्ट्रिक कार खरीदने के लिए शुरुआत में ज्यादा पैसे खर्च नहीं करने पड़ेंगे। इससे ग्राहकों का लोन अमाउंट भी कम हो सकता है। जो लोग रोजाना कम दूरी तय करते हैं, उनके लिए यह मॉडल फायदेमंद साबित हो सकता है, क्योंकि बैटरी का खर्च इस्तेमाल के हिसाब से देना होगा। हालांकि, कार खरीदने से पहले यह जरूर देखना चाहिए कि आपकी सालाना ड्राइविंग कितनी है और लंबे समय में कुल खर्च कितना आएगा।

यह भी पढ़े: MG Hector Tomahawk EV: 517 KM रेंज के साथ नई इलेक्ट्रिक SUV

यह भी पढ़े: E100 Fuel Cars: 100% एथेनॉल से चलेंगी कारें? जानिए भारत की नई तैयारी

EV बाजार को मिल सकता है बढ़ावा

टाटा मोटर्स का लंबे समय से इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में बड़ा नाम है। BaaS जैसी योजना से कंपनी उन ग्राहकों तक पहुंच बनाने की कोशिश कर रही है जो कीमत की वजह से EV खरीदने से पीछे हट जाते हैं। कम शुरुआती कीमत और आसान भुगतान विकल्पों के कारण आने वाले समय में इलेक्ट्रिक कारों की मांग बढ़ सकती है। अगर आप कम डाउनपेमेंट में इलेक्ट्रिक कार खरीदना चाहते हैं, तो टाटा की यह नई स्कीम आपके लिए एक विकल्प बन सकती है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें