Advertisement

समाजजन को दी बच्चों को संस्कारित करने की सीख

महेश धाम देखने पहुंचे प्रमुख दानदाता

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। श्री महाकाल महेश सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में अंकपात क्षेत्र में चल रहे महेश धाम के निर्माण कार्यों का अवलोकन करने प्रमुख दानदाता आरआर केबल के मलिक त्रिभुवन काबरा पहुंचे। उनका अभिनंदन ट्रस्ट अध्यक्ष जयप्रकाश राठी एवं सदस्यों ने किया।

काबरा ने इस मौके पर कहा कि बच्चों को मोबाइल कल्चर से बचाने की जरूरत है। मौजूदा दौर का मोबाइल कल्चर बच्चों के लिए घातक है। बच्चे बचेंगे तो ही समाज बचेगा। इसलिए हमारी कोशिश बच्चों को अच्छे संस्कार देने की होनी चाहिए। इस मौके पर ट्रस्ट सदस्य मौजूद थे। आभार सचिव कैलाश डागा ने माना।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें