Advertisement

कामाख्या एक्सप्रेस के एसी कोच से टीसी का टेबलेट चोरी

उज्जैन। ट्रेनों में अब एसी कोच से टीसी का सामान भी चोरी होने लगा है। बीना से अंबेडकर नगर के बीच कामाख्या एक्सप्रेस में ड्यूटी कर रहे सीनियर टीसी का टेबलेट चोरी होने का मामला सामने आया है। ये टेबलेट टिकट आदि चैक करने के लिए रेलवे ने टीसी को दिया था।

Advertisement

जीआरपी ने बताया रवि पिता अशोक मीणा निवासी अंबेडकर नगर इंदौर सीनियर टीसी हैं। कामाख्या एक्सप्रेस में बीना से अंबेडकर नगर के बीच ड्यूटी के वक्त एसी कोच की सीट नंबर 7 पर वे अपना बैग रख फ्रेश होने चले गये थे। देवास से पहले उन्होंने अपना बैग चैक किया तो उसमें टेबलेट नहीं था। उज्जैन जीआरपी में उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें