चुनाव ड्यूटी में बिना अनुमति नहीं लगा सकेंगे शिक्षकों की ड्यूटी

लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किए निर्देश
अक्षरविश्व न्यूज भोपाल। स्कूल शिक्षा विभाग के शिक्षकों की चुनाव में बिना अनुमति ड्यूटी नहीं लगाई जा सकेगी। लोक शिक्षण संचालनालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों व प्राचार्यों को इस संबंध में निर्देश भेजे हैं। बिना अनुमति शिक्षकों को गैर शैक्षणिक काम में लगाने पर संबंधित प्राचार्य और शिक्षक स्वयं जिम्मेदार होंगे। गुरुवार को इस संबंध में संचालनालय ने स्थिति स्पष्ट की। आरटीई एक्ट की धारा 27 के तहत शिक्षक जनगणना, आपदा राहत व चुनाव कार्य में लगाए जा सकते हैं। बीएलओ का काम स्कूल समय के बाद या अवकाश के दिनों में ही कराया जा सकेगा।
अभी इतने शिक्षक चुनाव ड्यूटी में जुड़े हैं
मप्र के सभी 230 विस क्षेत्रों में करीब 65 हजार मतदान केंद्र हैं, जहां प्रत्येक बूथ पर एक बीएलओ है। प्रशासनिक रिकॉर्ड के अनुसार इनमें से 75 से 80त्न यानी लगभग 50 हजार बीएलओ अकेले सरकारी शिक्षक ही बने हुए हैं, जबकि शेष 20 से 25त्न पदों पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, पटवारी व पंचायत सचिव तैनात हैं। प्रदेश के 2.80 लाख नियमित शिक्षकों में से लगभग 18त्न अमला सालभर वोटर लिस्ट के काम में उलझा रहता है। विशेष पुनरीक्षण व चुनाव के समय सुपरवाइजर व सहायक ड्यूटी मिलाकर यह संख्या 60 हजार के पार पहुंच जाती है।









