Advertisement

Team INDIA ने 2-1 से जीती वनडे सीरीज

भारत ने इंग्लैंड को वनडे सीरीज में 2-1 से हरा दिया। आखिरी वनडे में टीम इंडिया ने पांच विकेट से जीत हासिल की। भारत की ओर से ऋषभ पंत ने शानदार शतकीय पारी खेली। वहीं, हार्दिक पांड्या के ऑलराउंड प्रदर्शन ने फैन्स का दिल जीत लिया। इस जीत के साथ भारत ने कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

टीम इंडिया इंग्लैंड में 2015 से लेकर अब तक यानी पिछले आठ साल में द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीतने वाली सिर्फ दूसरी टीम है। इस दौरान इंग्लैंड ने 15 द्विपक्षीय वनडे सीरीज सात टीमों के खिलाफ खेली है। भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया ने 2015 में इंग्लैंड को 3-2 से और 2020 में 2-1 से हराया था।

2015 से लेकर अब तक घरेलू मैदान पर द्विपक्षीय वनडे सीरीज में इंग्लैंड की हार

Advertisement

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 2015 में 3-2 से सीरीज जीती

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 2020 में 2-1 से सीरीज जीती

Advertisement

भारतीय टीम ने 2022 में 2-1 से सीरीज जीती

भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ 2015 वनडे वर्ल्ड कप के बाद से आठ व्हाइट बॉल सीरीज (वनडे और टी20) खेली है। इसमें से टीम इंडिया ने सात सीरीज में जीत हासिल की। सिर्फ 2018 में इंग्लैंड ने अपने घर में वनडे सीरीज में भारत को 2-1 से हराया था। बाकी सात सीरीज भारत ने अपने घर और इंग्लैंड के घर में जीती है।

Related Articles

Write a review