Advertisement

बांग्लादेश के खिलाफ T-20 सीरीज के लिए TEAM INDIA का ऐलान

बीसीसीआई ने बांग्लादेश के खिलाफ खेले जाने वाले 3 मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. भारत और बांग्लादेश की टीमें इस समय टेस्ट सीरीज खेल रही हैं. सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच कानपुर में खेला जा रहा है. इसके बाद दोनों टीमें टी20 सीरीज में भिड़ेंगी.

Advertisement

सीरीज का पहला टी20 मैच ग्वालियर में खेला जाएगा जबकि दूसरा नई दिल्ली में वहीं तीसरा और आखिरी टी20 मैच हैदराबाद में खेला जाएगा. युवा तेज गेंदबाज मयंक यादव पहली बार टीम में जगह बनाने में सफल रहे हैं जबकि स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की लंबे समय बाद वापसी हो रही है. सूर्यकुमार यादव टीम के कप्तान होंंगे.

बांग्लादेश के खिलाफ भारत की टी20 टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, रियान पराग, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, जितेश शर्मा (विकेटकीपर) , अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, मयंक यादव.

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें