इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया

भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज खेला जाएगा। दोनों टीमें कटक के बाराबाती स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। भारतीय टीम ने 2007 से यहां 7 मैच खेले और एक भी नहीं गंवाया। टीम को यहां आखिरी हार 2003 में न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली थी। भारत फिलहाल सीरीज में 1-0 से आगे है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
19 फरवरी से शुरू हो रही चैंपियंस ट्रॉफी को ध्यान में रखते हुए भारत के लिए यह सीरीज काफी अहम है। इसी सीरीज से प्लेइंग कॉम्बिनेशन तय करना होगा। पहले मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने यशस्वी जायसवाल और हर्षित राणा को डेब्यू का मौका दिया। वहीं, विराट कोहली घुटने में सूजन की वजह से नहीं खेल सके थे। हालांकि, मैच के बाद शुभमन गिल ने कहा था कि उनकी चोट ज्यादा गंभीर नहीं है।
गिल ने कहा- ‘उनकी (कोहली) चोट गंभीर नहीं है। उन्होंने बुधवार को अच्छा अभ्यास किया था, लेकिन गुरुवार की सुबह उनके घुटने में कुछ सूजन थी। वे निश्चित रूप से दूसरे वनडे में वापसी करेंगे।









