Advertisement

‘Pushpa 2: The Rule ‘ का टीजर रिलीज

फिल्म पुष्पा: द रूल (Pushpa: The Rule Teaser) का टीजर रिलीज कर दिया है, जिसमें लाल चंदन की तस्करी का कारोबार और इसके राजा पुष्पा राज का झन्नाटेदार अंदाज देखने को मिल रहा है।अल्लू अर्जुन 8 अप्रैल को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर एक्टर के फैंस को सरप्राइज देते हुए पुष्पा: द रूल का टीजर रिलीज किया गया है।

Advertisement

पुष्पा: द रूल के टीजर में अल्लू अर्जुन बिल्कुल नए अवतार में नजर आ रहे हैं। साड़ी, जेवर और पूरे मेकअप के साथ पुष्पा का ये लुक फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ाने वाला है। 1 मिनट 8 सेकेंड के इस टीजर में पैर से लेकर सिर तक, अल्लू अर्जुन अपने लुक से हैरान कर रहे हैं। टीजर में उनका एक्शन पुष्पा राज के पावर पैक परफॉर्मेंस की एक झलक देता है।

Advertisement

पुष्पा: द रूल का डायरेक्शन सुकुमार ने किया है। वहीं, प्रोडक्शन मैत्री मूवी मेकर्स ने किया है। पुष्पा: द रूल में अल्लू अर्जुन के साथ एक बार फिर रश्मिका मंदाना और फहद फासिल नजर आएंगे। फिल्म इस साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज की जाएगी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें