Advertisement

किशोर ने फांसी लगाकर दी जान

उज्जैन। अंबोदिया क्षेत्र में रहने वाले किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर गुरुवार को शव का पीएम कराया। प्रीतम पिता सुरेश केवट (16) निवासी अंबोदिया को बुधवार दोपहर 2-3 बजे के बीच भाई सुभाष ने कमरे में फांसी के फंदे पर लटके देखा। परिजन ने बताया कि प्रीतम 8 वीं तक पढ़ा था। पिछले वर्ष पढ़ाई छोड़कर मवेशी चराने का काम करने लगा था। कल दोपहर परिजन खेत पर गये थे तभी उसने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें