Advertisement

मोहनपुरा ब्रिज के लिए 4 करोड़ का टेंडर 23 करोड़ में बनेगा दूसरा पेरेलेल ब्रिज

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। उज्जैन से बडऩगर रोड को जोडऩे के लिए रेलवे क्रॉसिंग पर पिछले सिंहस्थ के बाद से बन रहा ओवरब्रिज अब 4 करोड़ रुपयों से पूरा हो सकेगा। इसके लिए नया टेंडर जारी कर दिया गया है। यह ब्रिज पूरा बनने के बाद 23 करोड़ लागत से नया पेरेलेल ब्रिज बनाया जाएगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

मोहनपुरा रेलवे क्रॉसिंग पर ब्रिज का काम पिछले दस सालों से चल रहा है, लेकिन यह अब तक अधूरा है। ठेकेदार की लापरवाही पर विभाग ने आखिरकार उसका ठेका निरस्त किया और अब नया टेंडर चार करोड़ का लगाया है ताकि नए ठेकेदार से जल्द बाकी काम पूरा कराया जा सके।

इस ब्रिज के समानांतर नया ब्रिज भी करीब 23 करोड़ लागत से बनाया जाएगा। इसके लिए भी सरकार ने प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर दी है। इसकी अभी डीपीआर तैयार हो रही है। फिलहाल विभाग पुराने निर्माणाधीन ब्रिज का काम पूरा कराने पर फोकस कर रहा है। इसके बनने से लोगों को रेलवे क्रासिंग पर फाटक खुलने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें