Advertisement

हत्या के प्रयास का फरार आरोपी चाय की दुकान से हुआ गिरफ्तार

गुजरात भागने की फिराक में थे, पत्थरों के नीचे छिपाई तलवार पुलिस ने जब्त की

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। नीलगंगा थाना क्षेत्र में तीन माह पहले होली के दिन आपसी रंजिश में हुई हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने रेलवे स्टेशन के बाहर चाय की दुकान से गिरफ्तार कर लिया। उससे तलवार भी बरामद की गई है जो उसने शिप्रा नदी के पास पत्थरों के नीचे छिपाया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम चिराग उर्फ यूडी कुलपारे (23) निवासी सार्थकनगर हालमुकाम केसरबाग कॉलोनी है।

जिस हत्या के मामले में वह फरार चल रहा था उसमें पूर्व में 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। उन्होंने पूछताछ में खुलासा किया था यह वारदात उन्होंने चिराग कुलपारो के साथ मिलकर अंजाम दी। घटना के बाद से ही आरोपी चिराग फरार था और बार-बार स्थान बदलकर पुलिस से बच रहा था।

Advertisement

मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया था। मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 6 के बाहर चाय की दुकान से आरोपी चिराग कुलपारे को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने 14 मार्च को अपने साथियों के साथ पुरानी रंजिश के चलते संजय नगर में जाकर रोहित सांडिया और विकास उर्फ कुक्की पर हमला करने की बात कबूली है। हमले में चिराग ने तलवार, अजय डमरू ने चाकू और अन्य आरोपियों द्वारा लाठी-डंडों से हमला किया गया था।

पत्थरों के नीचे छिपाई तलवार

Advertisement

हमले के बाद चिराग ने तलवार को शिप्रा नदी के पास सफेद पत्थरों के नीचे छिपाया और परिवार के सहयोग से गुजरात फरार हो गया था। कुछ दिन पहले वह वापस उज्जैन आया और छिपता रहा। मंगलवार को वह फिर से गुजरात भागने की कोशिश कर रहा था जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और घटना में प्रयुक्त तलवार भी बरामद कर ली गई है।

Related Articles

Write a review