Advertisement

छेड़छाड़ का विरोध करने पहुंची बुआ का डंडे से सिर फोड़ दिया

उज्जैन। शांति नगर में रहने वाली किशोरी के साथ मोहल्ले के युवक ने छेड़छाड़ की। विरोध करने किशोरी की मां व बुआ युवक के पास गई तो उसने डंडे से बुआ का सिर फोड़ दिया। नीलगंगा थाना पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

पुलिस ने बताया कि शांति नगर निवासी पिंकी पति मुकेश जाटवा की रिपोर्ट पर नरेश पिता भोला के खिलाफ छेड़छाड़, पास्को एक्ट और मारपीट का केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार पिंकी सब्जी का ठेला लगाती है।

संक्रांति पर उसकी ननंद उर्मिला घर आई थी। शाम 5 बजे उसकी बेटी मोहल्ले से गुजर रही थी तभी नरेश ने छेड़छाड़ की। इसका विरोध करने पिंकी व उर्मिला नरेश के घर गई तो उसने डंडे से उर्मिला का सिर फोड़ दिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisement

होटल इंपीरियल में कर्मचारियों और पानी सप्लायर में मारपीट

उज्जैन। होटल इंपीरियल में कर्मचारियों और पानी सप्लायर के बीच मारपीट हुई। नीलगंगा थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि अतिरिक्त विश्वबैंक कॉलोनी आगर रोड निवासी मोहित दसोरा पिता सत्यनारायण अपने साथी रूपेश राजपूत, बंटी वर्मा के साथ होटल इंपीरियल में पानी केन सप्लाय करने गया था।

Advertisement

यहां गलत जगह केन रखने पर होटल कर्मचारियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इस बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ। कर्मचारियों ने मोहित, रूपेश, बंटी के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी मामले में होटल कर्मचारी अंकित पिता विजयसिंह राजपूत ने भी दूसरे पक्ष के अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कराया।

Related Articles

Write a review