Advertisement

बैंक मैनेजर को लिफ्ट देना पड़ा भारी, युवक ने डेढ़ लाख उड़ाये

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन आईएफएल बैंक मैनेजर से रास्ते में एक युवक ने बाइक पर लिफ्ट मांगी और उसके बैग की चैन खोलकर डेढ़ लाख रुपए चोरी कर लिए जिसकी रिपोर्ट चिमनगंज थाने में दर्ज कराई गई।

Advertisement

पुलिस ने बताया कि राहुल पिता प्रदीप चौधरी निवासी संजय नगर आईएफएल गोल्ड बैंक में मैनेजर है। शनिवार सुबह वह फ्रीगंज स्थित ऑफिस के लिए बाइक से निकला। रास्ते में उससे एक युवक ने लिफ्ट मांगी। राहुल ने उसे प्रजापति ढाबे के सामने से बाइक पर बैठाया और रास्ते में नाम पूछा तो युवक ने अपना नाम अशफाक पिता अय्यूब मेव निवासी विराट नगर बताया।

अशफाक ढांचा भवन के पास स्थित ज्ञानेश्वरी माता मंदिर पर उतर गया। उसने राहुल से कहा कि मैं उद्योगपुरी में काम करता हूं। राहुल अपने ऑफिस पहुंचा और पिट्ठू बैग चेक किया तो उसकी चैन खुली मिली व उसमें रखे डेढ़ लाख रुपये भी नहीं थे। राहुल ने तत्काल विराट नगर पहुंचकर अशफाक की तलाश शुरू की।

Advertisement

उसके घर गया तो अशफाक ने रुपए चोरी करना कबूला व बोला कि रुपए मां रजिया को दे दिए हैं। राहुल ने रजिया से रुपये वापस मांगे तो उसने शोर मचाकर विवाद करते हुए भीड़ एकत्रित कर ली। राहुल ने थाने पहुंचकर अशफाक व उसकी मां रजिया के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें