बस पुलिया से नीचे गिरी, दो की मौत…21 यात्री हुए घायल

दुर्घटना के बाद बस का चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर पचोर से 5 किलोमीटर दूर एक यात्री बस पुलिया से निचे जा गिरी, जिससे उसमें सवार 21 यात्रियों को घायल अवस्था में जिला अस्पताल शाजापुर लाया गया।
जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल 10 यात्रियों को इंदौर रेफर किया गया। बताया जा रहा है, इसमें 55 से ज्यादा यात्री सवार थे, जिसमें से दो यात्रियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। बस में सवार सभी यात्री घायल हुए हैं, बाकी यात्रियों को मामूली चोंट आई है।
बस में सवार यात्रियों ने बताया कि बस ड्राइवर शराब के नशे में था. उसने शराब पी रखी थी. बस चलाते वक्त वह बार-बार मोबाइल देख रहा था. हादसे से पहले बस देवास मक्सी के बीच में एक होटल पर एक घंटे के लिए रोकी थी. ड्राइवर बस को तेज रफ्तार से चला रहा था. पचोर से 5 किमी पहले बस अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे गिर गई. बस में कई यात्री घायल हुए हैं.









