Advertisement

बस नदी में गिरी,14 यात्रियों की मौत

नेपाल में यूपी की बस नदी में गिर गई। बस गोरखपुर से नेपाल गई थी। वहां काठमांडू से पोखरा जाते समय हादसा हुआ। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बस में 40 यात्री सवार थे। जिसमें 14 यात्रियों की मौत हो गई.मौके पर रेस्क्यू टीम पहुंच गई है। यात्रियों को रेस्क्यू किया जा रहा है। अभी मृतकों का आंकड़ा सामने नहीं आया है।

Advertisement

हादसा सुबह 11.30 बजे तनहुन जिले में हुआ। यहां मार्सयांगडी नदी में अनियंत्रित होकर बस गिर गई। नेपाली अधिकारी के अनुसार- बस में सवार लोगों को रेस्क्यू किया गया है। कितने लोग सवार थे, उनका पता किया जा रहा है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें