Advertisement

कार चालक ने मारी टक्कर

उज्जैन। इंदौर रोड पर महामृत्युंजय द्वार के समीप कार ने बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिससे एक युवक और बालक घायल हो गए। मामले में नानाखेड़ा पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार राहुल जायसवाल पिता श्यामलाल जायसवाल (35) और लक्की पिता राधेश्याम (11) निवासी मालनवासा बाइक से जा रहे थे तभी इंदौर रोड पर महामृत्युंजय द्वार के समीप उन्हें तेज रफ्तार से आ रही कार ने उनकी बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिससे राहुल और लक्की घायल हो गए। मामले में नानाखेड़ा पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।

 

Advertisement

एक अन्य घटना में शुक्रवार शाम अंजूश्री होटल के सामने कार से जा रहे राजेंद्र सिंह पिता पीरू सिंह (37) निवासी अंशल टाउनशिप, तलावली चांदा, इंदौर को एक अन्य अज्ञात कार चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी जिससे राजेंद्र सिंह की कार को काफी नुकसान पहुंचा। मामले में नानाखेड़ा पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।

इसी तरह की एक अन्य घटना नागझिरी थाना क्षेत्र में हुई। यहां शुक्रवार रात 11.30 बजे चंदेसरी ब्रिज के नीचे नए देवास रोड पर राजेंद्र तलाया पिता मोहनलाल तलाया (33) निवासी महेश विहार कॉलोनी, इंदौर रोड कार से जा रहे थे तभी एक अन्य कार चालक तेज रफ्तार से वाहन चलाते हुए आया और उनकी कार को पीछे से टक्कर मार दी जिससे राजेंद्र तलाया घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद भी कार चालक रुका नहीं और कार को भगाते हुए गरोठ रोड की ओर ले गया। नागझिरी पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें