Advertisement

कोहरे की आगोश में धुआं-धुआं नजर आया शहर

फिर बदला मौसम का मिजाज, बादलों ने दर्ज करवाई आमद, नहीं निकला सूरज

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। मौसम का मिजाज रविवार को अचानक से फिर बदल गया। छुट्टी के दिन जब शहरवासी सोकर जागे तो आसमान में बादलों ने आमद दर्ज करवा दी थी, सर्द हवाएं सिहरन बढ़ रही थी और कोहरे के चलते ऐसा लगा मानो शहर धुआं-धुआं हो गया। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) के चलते मौसम में बदलाव आया है। अब पहाड़ों पर फिर बर्फबारी को दौर शुरू होगा जिससे मकर संक्रांति के बाद एक बार फिर कड़ाके की ठंड पड़ेगी।

दरअसल, रविवार सुबह से ही सर्दी के तेवर तल्ख रहे। जिसके चलते गर्म कपड़ों में लिपटे होने के बावजूद शहरवासियों की कंपकंपी छूटती रही। जगह-जगह अलाव जलते रहे जिसके आसपास लोगों का जमघट लगा रहा। साथ ही रेस्टोरेंट्स पर चाय की चुस्कियों के दौर चलते रहे।

Advertisement

बर्फीली हवा से बढ़ेगी ठंड

पिछले कुछ दिन से बर्फीली हवा चलने से दिन-रात कड़ाके की ठंड पड़ी। जिसके चलते ८ जनवरी को सीजन की दूसरी सर्द रात थी और दूसरी बार न्यूनतम तापमान ६ डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। शनिवार से सर्दी का दौर थम गया जिसके बाद दिन-रात के तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिली। रविवार को न्यूनतम तापमान १२.५ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, लद्दाख में बर्फ पिघलने से ठंड का असर बढ़ेगा।

Advertisement

14 दिसंबर को थी सीजन की पहली सर्द रात

इस बार सर्दी ने देरी से दस्तक दी। अमूमन बारिश का सीजन खत्म होने के बाद गुलाबी ठंड की शुरुआत हो जाती है लेकिन इस बार नवंबर से गुलाबी सर्दी की शुरुआत हुई। इसके बाद दिसंबर में सर्दी ने असर दिखाना शुरू किया और १४ दिसंबर को कड़ाके की ठंड के चलते पहली बार रात का तापमान 6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। इसके बाद ८ जनवरी को दूसरी बार रात का टेंम्रेचर

6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

प्रति चक्रवात बना: वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते प्रति चक्रवात बना जिसकी वजह से मौसम में बदलाव आया है। जिसे अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी मिली। अब सिस्टम आगे निकल गया है। संभवत: कल से मौसम साफ हो जाएगा। हालांकि, १५ और १६ जनवरी को एक बार फिर वेस्टर्न डिस्टरबेंस आएगा। डॉ. आरपी गुप्त, अधीक्षक, शासकीय जीवाजी वेधशाला

Related Articles

Write a review