Advertisement

रिमझिम बौछार से भीग रहा शहर तेज बारिश के अभी नहीं है आसार

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। भादौ में फिलहाल मानसून की कुछ अलग ही माया है। कहीं धूप तो कहीं छाया है। शुक्रवार को दिनभर मौसम साफ रहा। शाम को बादल छाने के साथ रिमझिम भी हुई। शनिवार को शहर सुबह से मौसम साफ रहा। कई इलाकों में हल्की धूप खिली तो कई इलाकों में बादल छाने के साथ कुछ देर के लिए रिमझिम भी हुई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

इस दौरान शनिवार सुबह तक६ मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश के कारण दिन-रात के तापमान में आंशिक गिरावट आई है। हालांकि तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। शुक्रवार को सुबह से धूप खिली थी। फिर शाम को बारिश हुई। शुक्रवार को अधिकत्तम तापमान ३२.० डिसे रिकॉर्ड किया गया। शुक्रवार-शनिवार को रात का तापमान २३.२ डिसे दज्र किया गया है।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में एक लो प्रेशर एरिया सिस्टम एक्टिव है। दूसरी ओर, मानसून ट्रफ ऊपर से गुजर रही है। 1 से 3 सितंबर तक पूरे प्रदेश में भारी बारिश का दौर शुरू होगा। लो प्रेशर एरिया सिस्टम का असर बढऩे से ऐसा होगा। उज्जैन में फिलहाल तेज बारिश के आसार नहीं हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें