Advertisement

वर्षों से नहीं सुधरी गढ़कालिका मार्ग की हालत

कई गड्ढे और कटाव होने के कारण दुर्घटना होने की आशंका

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन भैरवगढ़ रोड पर स्थित वीर सावरकर चौराहे से होकर गढ़कालिका मंदिर जाने वाले मार्ग की हालत खराब होने से आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। लेकिन इसके बावजूद इस मार्ग की हालत नहीं सुधारी जा रही है।

उल्लेखनीय है कि गढ़कालिका मंदिर जाने के लिए पीपलीनाका चौराहा और वीर सावरकर चौराहे से रास्ते हैं। इनमें से वीर सावरकर चौराहे से जो रास्ता गढ़कालिका मंदिर की ओर जाता है, वह काफी संकरा है। इसके अलावा सड़क पर अनगिनत गड्ढे होने से दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। इसके अलावा सड़क के दोनों ओर कटाव होने से वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी
होती है।

Advertisement

जो लोग भैरवगढ़ क्षेत्र में सिद्धवट और कालभैरव मंदिर दर्शन करने जाते हैं वह वीर सावरकर चौराहे से होकर गढ़कालिका मंदिर पहुंचते हैं। लेकिन संकरे मार्ग के खराब होने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां पर कई बार दुपहिया वाहन चालक गिरकर घायल हो चुके हैं। इसके बावजूद कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

मार्ग की हालत सुधारी जाए

Advertisement

भाजपा जीवाजीगंज मंडल के पूर्व अध्यक्ष मनोहर गेहलोत ने कहा कि इस मार्ग की हालत सुधारी जाना चाहिए। क्योंकि प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग इस मार्ग से होकर निकलते हैं। मार्ग की हालत सुधारने के साथ ही यदि इसकी चौड़ाई बढ़ा दी जाए तो आवागमन में काफी सुविधा हो सकती है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें