Advertisement

दंपत्ति ने युवक को 5 लाख रुपए की चपत लगाई

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। पंवासा थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक को देवास के दंपत्ति ने एक महिला के साथ मिलकर 5 लाख का चूना लगा दिया। पुलिस ने दंपत्ति व एक अन्य महिला के खिलाफ धारा 420 के तहत केस दर्ज किया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

पुलिस ने बताया कि नीलेश चौधरी पिता रणछोड़ चौधरी 40 वर्ष निवासी नीमनवासा चकोर पार्क मक्सी रोड को अर्पित अग्रवाल पिता मांगीलाल निवासी देवास ने अपनी पत्नी खुशबू अग्रवाल व एक अन्य महिला ईशा पति आशीष अग्रवाल के साथ मिलकर प्लॉट दिखाया। जिसका सौदा 5 लाख रुपए में हुआ।

उक्त लोगों ने फर्जी दस्तावेज के आधार पर प्लॉट की रजिस्ट्री करवा दी और 5 लाख रुपए ले लिए। नीलेश को जब पता चला कि उक्त जमीन किसी ओर की है तो उसने दंपत्ति से रुपए वापस मांगे। वर्ष 2023 से दंपत्ति ने आज तक रुपए नहीं लौटाए। निलेश की रिपोर्ट पर पुलिस ने दंपत्ति सहित एक अन्य महिला की तलाश शुरू की है।

Advertisement

Related Articles