Popup Image

महाकाल मंदिर में बाहरी श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ी, शीघ्र दर्शन में भी 1 घंटे लग रहे

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार से अचानक भीड़ बढ़ गई। हाल यह रहा है कि शीघ्र दर्शन में भी श्रद्धालुओं को 1 घंटे से ज्यादा का वक्त लग रहा है।

Advertisement

दरअसल, दिवाली के बाद गुजरात के रहवासी नया साल मनाने के लिए भ्रमण पर पर निकलते हैं। महाकाल मंदिर उनका पसंदीदा स्थल होता है। ऐसे में मंदिर में भीड़ बढ़ जाती है। यह सिलसिला अगले 15 दिनों तक चलने की उम्मीद है। बुधवार को हाल यह था कि मंदिर परिसर के साथ आसपास का क्षेत्र भी फुल चल रहा था। सड़कें पटी थीं और आवाजाही में भी परेशानी हो रही थी। 250 रुपए शुल्क वाले शीघ्र दर्शन में भी लंबी-लंबी कतार थीं। यहां भी श्रद्धालुओं को कम से कम एक घंटे का समय लग रहा है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें