Popup Image
Advertisement

दिल्ली-सरायरोहिल्ला एक्सप्रेस आधा घंटा देरी से चलेगी पर दिल्ली समय पर पहुंचेगी

रतलाम-नीमच ट्रैक का डबलिंग कार्य पूरा, अब 110 की स्पीड से दौड़ेगी ट्रेन

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। इंदौर से दिल्ली की यात्रा करने वाले रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। इंदौर से हर रविवार को चलने वाली दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस (19337) अब अपने निर्धारित समय से आधा घंटा देरी से यानी शाम 7.50 बजे इंदौर से रवाना होगी। हालांकि, यह दिल्ली अपने पूर्व के समय पर ही पहुंचेगी। इस वजह रतलाम-नीमच रेलवे के बीच डबल टै्रक तैयार होना है। ट्रेन का यह नया शेड्यूल 19 जुलाई से प्रभावी हो जाएगा।

दरअसल, रेलवे ने नीमच-रतलाम रेल सेक्शन में डबलिंग (दोहरीकरण) का काम पूरा कर लिया है। इसके चलते ट्रेन अब इस सेक्शन में 100 से 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकेगी और क्रॉसिंग के कारण कहीं खड़ी भी नहीं होगी।

Advertisement

इंदौर से नीमच के बीच बदलेगा समय, आगे का रूट यथावत: रेलवे पीआरओ मुकेश कुमार ने बताया कि इंदौर से नीमच तक के शेड्यूल में आंशिक बदलाव किया गया है, जबकि नीमच से दिल्ली सराय रोहिल्ला के बीच की समय-सारणी में कोई बदलाव नहीं है। यह ट्रेन पहले की तरह ही हर सोमवार दोपहर 12.30 बजे दिल्लीसराय रोहिल्ला पहुंचेगी।

ये रहेगा नया टाइम टेबल

Advertisement

इंदौर- शाम 7.50 बजे रवानगी

फतेहाबाद चंद्रावतीगंज रात 8.16/8.18 बजे

 बडऩगर-रात 8.45/8.47 बजे

रतलाम- रात 9.40/ 9.45 बजे

जावरा- रात 10.15/10.17 बजे

मंदसौर- रात 10.53/10.55 बजे

नीमच- रात 11.36/11.38 बजे
(नीमच से चित्तौडग़ढ़, भीलवाड़ा, अजमेर, जयपुर होते हुए दिल्ली सराय रोहिल्ला तक का टाइम टेबल यथावत रहेगा।)

इंदौर-दौंड कल से फिर दौड़ेगी, इंदौर-बरेली एक्सप्रेस 30 तक निरस्त

द्द भारी बारिश के कारण पुणे सेक्शन में लैंडस्लाइड के कारण बंद इंदौर-दौंड एक्सप्रेस कल से फिर से चलने लगेगी। यह ट्रेन 10 जुलाई से बंद थी। ट्रेन शुरू होने से रतलाम, दाहोद, वड़ोदरा, सूरत और महाराष्ट्र की ओर जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
द्द दूसरी ओर इंदौर-बरेली एक्सप्रेस- उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में ब्लॉक (काम) के कारण निरस्त रहेगी। रेलवे जनसंपर्क विभाग के अनुसार, 23 व 30 जुलाई को इंदौर से और 22 व 29 जुलाई को बरेली से चलने वाली ट्रेन नहीं चलेगी।

अन्य ट्रेनों की स्पीड भी बढ़ेगी

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, आने वाले दिनों में रतलाम-नीमच रूट से होकर गुजरने वाली अन्य ट्रेनों के समय में भी सुधार किया जाएगा। संभावना है कि जल्द ही इंदौर-बीकानेर एक्सप्रेस और इंदौर-श्रीगंगानगर स्पेशल ट्रेन की रफ्तार भी बढ़ाई जाएगी। जिससे यात्रियों का कीमती समय बचेगा।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें