Advertisement

समारोह में दिलाई गई कार्यकारिणी को शपथ

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन उज्जैन प्रमुख शाखा का शपथ विधि समारोह आयोजित हुआ। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष राजकुमारी बागड़ी ने शाखा अध्यक्ष पिंकी जैन, सचिव शीतल मुंदडा, कोषाध्यक्ष ज्योति बेवाल और पूरी कार्यकारिणी को शपथ दिलाई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

प्रदेश कोषाध्यक्ष संध्या सारडा, आगामी प्रदेश अध्यक्ष संतोषी सोडाणी, मध्य प्रदेश तकनीकी प्रमुख राजकुमारी माहेश्वरी, मुख्य अतिथि बीनू गुप्ता, विशेष अतिथि उषा पवार, राधा चौहान की उपस्थिति में सभी ने शपथ ग्रहण की। महेश वंदना सौम्या सोडाणी ने की। स्वागत नृत्य तृप्ति परवाल और सीमा भानुप्रिया ने किया।

शाखा पूर्व अध्यक्ष संगीता भूतड़ा ने बताया कि इस अवसर पर सविता गुप्ता, आरती राठी, सरिता त्रिपाठी, अलका दास, शोभा मित्तल, नीलम खंडेलवाल, नीना जैन, पुष्पा भलिका, शोभा मुंदडा, लाज भूतड़ा, पारूल शाह, आशा भूतड़ा, कुसुम भूतड़ा, सीमा पलोड, सुदेश जैन आदि उपस्थित थीं। संचालन आरती सोढ़ानी ने किया। विशेष सेवा कार्यक्रम में बुजुर्ग सेवा सम्मान करते हुए उनको वस्त्र, पौधे वितरित किए।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें