Advertisement

शिप्रा नदी के घाटों की बदलेगी सूरत

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर बनी कार्ययोजना

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर शिप्रा नदी में निरंतर जल प्रवाह के लिए विस्तृत कार्ययोजना बनाई गई है। सिंहस्थ के उद्देश्य से शिप्रा में निरंतर जल प्रवाह रहे, इसके लिए बैराजों के निर्माण के कार्य हाथ में लिए जाएंगे। कान्ह नदी के व्यपवर्तन से प्रदूषण को रोका जा सकेगा। शिप्रा नदी पर श्रद्धालुओं के लिए स्नान सुविधा के उद्देश्य से सुविधाजनक घाटों का निर्माण होगा। घाटों के निर्माण में लगने वाले पत्थर और अन्य सामग्री का चयन भी विशेषज्ञों द्वारा किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस संबंध में संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों और अभियंताओं को आवश्यक अध्ययन और शोध के बाद कार्ययोजना के क्रियान्वयन के निर्देश दिए हैं।

शिप्रा के जल को प्रदूषण मुक्त करने के लिए कान्ह नदी के व्यपवर्तन, कान्ह नदी पर 11 बैराजों के निर्माण, सिंहस्थ के लिए शिप्रा नदी में निरंतर जल प्रवाह और क्षिप्रा नदी पर प्रस्तावित 18 बैराजों के निर्माण और क्षिप्रा नदी पर स्नान के बेहतर प्रबंध के लिए घाटों के निर्माण तथा विकास के निर्देश दिए गए हैं। कार्ययोजना के अंतर्गत शिप्रा नदी में सेवरखेड़ी बैराज से मानसून के समय जल का उदव्हन करते हुए 51 मि.घ.मी. जल, पूर्व निर्मित सिलाखेड़ी जलाशय के विस्तारीकरण से भरे जाने की व्यवस्था की जाएगी, जिससे मानसून के अलावा बाकी समय शिप्रा नदी में जल प्रवाहित होता रहेगा।

Advertisement

श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को आचमन और स्नान के उद्देश्य से शिप्रा में निर्बाध प्रवाह का लाभ मिलेगा। इस व्यवस्था से श्रद्धालुओं को किसी असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। शिप्रा पर प्रस्तावित 18 बैराज का निर्माण उज्जैन, इंदौर और देवास जिले में किया जाना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वरिष्ठ अधिकारियों को हिदायत दी है कि कार्ययोजना के सभी कार्यों को समय-सीमा में गुणवत्ता से पूर्ण किया जाए। यह भी ध्यान रखा जाए कि निर्माण कार्य चलने से स्थानीय निवासियों को कोई असुविधा न हो। शिप्रा नदी पर प्रस्तावित संरचनाओं, प्रस्तावित बैराजों के निर्माण तथा आवश्यक घाटों के निर्माण में इस पक्ष को अनदेखा न किया जाए।

29 हजार 215 मीटर की लम्बाई में घाटों का निर्माण

Advertisement

प्रस्तावित कार्ययोजना के अनुसार उज्जैन में शनि मंदिर से वी.आई.पी. घाट तक 1500 मीटर, वी.आई.पी. घाट से जीवनखेड़ी ब्रिज तक 7175 मीटर, जीवनखेड़ी ब्रिज से वाकणकर ब्रिज तक ३810, वाकणकर ब्रिज से गऊघाट स्टॉपडेम तक 29&8 मीटर, चक्रतीर्थ से ऋणमुक्तेश्वर ब्रिज तक 1590 मीटर, भर्तृहरि गुफा और सिद्धवट से नागदा बायपास तक 11442 मीटर और शनि मंदिर से गोठडा बैराज तक 760 मीटर इस तरह कुल लगभग 29 हजार 215 मीटर की लम्बाई में घाटों के निर्माण के कार्य सम्पन्न होंगे। इन कार्यों से घाटों की सूरत बदल जाएगी।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें