तपस्वियों की आराधना कराने का लाभ लेने वाले परिवार का किया अभिनंदन

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। सिद्धचक्र केसरियानाथ मंदिर खाराकुआं पर चल रही नौ दिवसीय चैत्र मास की शाश्वत ओलीजी की आराधना के आठवें दिन 900 से अधिक तपस्वियों की आराधना कराने का संपूर्ण लाभ लेने वाले सुभद्रादेवी बाबूलाल मारू परिवार के सभी सदस्यों का अभिनंदन किया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
Advertisement
इस अवसर पर ऋषभदेव छगनीराम पेढ़ी ट्रस्ट मंडल द्वारा शाल, श्रीफल, माला एवं अभिनंदन पत्र भेंटकर मारू परिवार को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आचार्य श्री नयचंद सागर सूरीश्वर एवं उपस्थित 12 साधु एवं 70 साध्वी के द्वारा लाभार्थी को आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर जयंतीलाल हरणिया, नरेन्द्र जैन, अनील शेखावत, अशोक भंडारी, अशोक हरणिया, संजय जैन, प्रमोद जैन, सौरभ मावावाला आदि मौजूद थे।
Advertisement









