Advertisement

टोपी की हत्या करना थी इसलिए थाने से फरार हुआ था गांजा तस्कर

10 दिन बाद पुलिस ने रात 2 बजे कोयला फाटक से दुबारा दबोच लिया

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज|उज्जैन। गांजा तस्कर को पंवासा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर एनडीपीएस का केस दर्ज किया। रिमाण्ड पर उसे थाने लाए तो वह खिड़की की ग्रील तोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने 10 दिनों तक उसकी तलाश की और बीती रात कोयला फाटक क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया।

टीआई रविन्द्र कटारे ने बताया कि पांड्याखेड़ी निवासी आजाद पिता मोहम्मद हुसैन को 9 दिसंबर मक्सीरोड़ स्थित एफसीआई गोडाऊन के पास से गांजे के साथ गिरफ्तार किया था। उसके खिलाफ एनडीपीएस का केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया जहां से पूछताछ के लिए रिमाण्ड पर थाने लाए और कमरे में बंद किया था। दूसरे दिन आजाद रात के समय कमरे की खिड़की की ग्रील तोड़कर फरार हो गया। जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाने के एक हेडकांस्टेबल को कार्य में लापरवाही बरतने पर सस्पेंड किया गया। वहीं थाने की पुलिस ने आजाद की तलाश शुरू की।

Advertisement

टीआई कटारे ने बताया कि आजाद की तलाश में अलग-अलग स्थानों पर दबिशें देकर उसकी तलाश की जा रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि वह कपड़े आदि लेने के लिए अपने घर आया है।18 पुलिसकर्मियों की टीमें बनाकर उसकी तलाश में रवाना की गई।
वह घर पर नहीं मिला। रात 2 बजे उसे एक टीम ने कोयला फाटक क्षेत्र से पकड़ा। उसके पास से कपड़ों का बैग बरामद हुआ। उसे थाने लाकर फरारी के संबंध में पूछताछ शुरू की गई।

अजमेर में खाना, रहना और गांजा फ्री मिलता है

Advertisement

आजाद ने पुलिस को बताया कि थाने से भागकर वह अजमेर पहुंच गया था। वहां खाना, रहना और नशे के लिए गांजा फ्री में मिलता था। वह हमेशा के लिए उज्जैन छोड़कर जाना चाहता था इस कारण वह घर पर कपड़े आदि सामान लेने आया था।

जेल से आकर लूंगा बदला

पुलिस गिरफ्त में आए बदमाश ने अफसरों से कहा कि मुझे थाने से भागने की जरूरत नहीं थी लेकिन मुझे टोपी से बदला लेना था। इसी कारण थाने से भागा था। अब जेल जा रहा हूं लेकिन जेल से लौटकर अपना बदला लूंगा।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें