Advertisement

इंदौर-जबलपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस सीहोर में भी रुकेगी

उज्जैन। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने इंदौर-जबलपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (ओवरनाइट एक्सप्रेस)का स्टापेज सीहोर रेलवे स्टेशन पर दिया है। सीहोर में गुरुवार को भोपाल सांसद आलोक शर्मा, विधायक सुदेश राय व अतिथियों की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित कर योजना का शुभारंभ किया जाएगा।

Advertisement

रतलाम मंडल जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया इंदौर से चलने वाली गाड़ी संख्या 22191 इंदौर जबलपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस सीहोर रेलवे स्टेशन पर भी रुकेगी। यह ट्रेन गुरुवार रात 10.26 बजे यहां पहुंचेगी। दो मिनट का स्टापेज लेकर ट्रेन रात 10.28 बजे जबलपुर के लिए प्रस्थान करेगी। इसी तरह जबलपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 22192 जबलपुर इंदौर सुपरफास्ट एक्सप्रेस सीहोर रेलवे स्टेशन पर सुबह 6.08 बजे आएगी और दो मिनट का स्टापेज लेकर इंदौर के लिए रवाना हो जाएगी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें