Advertisement

भगवान के जन्मवाचन में दिया स्वच्छ पर्यावरण रखने का संदेश

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। अरिहंत ग्रुप का सपना, प्लास्टिक मुक्त हो उज्जैन अपना के नारे को बुलंद करते हुए भगवान महावीर के जन्मवाचन में अरिहंत सोश्यल ग्रुप ने कपड़े की थैलियां वितरित कर शुद्ध पर्यावरण का संदेश दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

संस्था अध्यक्ष गुणवंत शाह और सचिव आशीष नांदेचा ने बताया कि पर्वाधिराज पर्युषण पर्व में प्रतिवर्ष ग्रुप विभिन्न सेवाओं के माध्यम से अपनी सहभागिता दर्ज कराता आया है। पिछले वर्ष ग्रुप द्वारा 5000 कपड़े की थैलियों का वितरण किया था वहीं इस बार 10000 कपड़े की थैलियों के वितरण का लक्ष्य रखा हैं।

संयोजक राजेन्द्र चेलावत ने बताया प्राय: यह सुनने में आता है कि प्लास्टिक की थैली खाने से पशुओं की मौत हो रही है या प्लास्टिक के कारण ही कई बार नाले भी जाम हो जाते हैं, यहीं नही प्लास्टिक से ओर भी कई प्रकार के प्रदूषण होते हैं। इसी कारण ग्रुप ने यह जागरूकता अभियान चलाकर लोगो से प्लास्टिक का उपयोग कम करने की अपील की है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें